{"_id":"56f2cd3b4f1c1bf259f14d24","slug":"clash-between-two-parti","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटेलनगर में गरमाया माहौल विकास भवन के पास भी विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटेलनगर में गरमाया माहौल विकास भवन के पास भी विवाद
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में बुधवार को पटेल नगर में होली रखवाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला घोसियान (पटेल नगर) में होलिका दहन स्थल को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई और हंगामा हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया। हालांकि यहां पर अभी तनाव बना हुआ है, जिसको देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। विकास भवन के पास भी होली रखने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस की सतर्कता के चलते विवाद टल गया।
जिले भर में 1126 स्थानों पर होलिका दहन कराया जाता है। इन स्थानों पर किसी तरह का विवाद न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। मोहल्ला घोसियान में होलिका दहन स्थल को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। मोहल्ले में कुछ माह पहले धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर भी दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। एक पक्ष का कहना था कि ये जमीन धार्मिक स्थल की है, जबकि दूसरे समुदाय के लोग इसे शुरू से ही होलिका दहन स्थल बता रहे थे।
रिकार्ड खंगालने के बाद जमीन को धार्मिक स्थल के लिए आवंटित कर दिया गया। बुधवार को यहां होली रखने को लेकर लोग आमने-सामने आ गए। निर्माणाधीन धार्मिक स्थल की जमीन पर होली जलाने की तैयारी शुरू हुई तो दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया। हंगामा शुरू हो गया। शहर कोतवाल ने यहां पहुंचकर लोगों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष अड़े रहे।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट मदन गर्बियाल और सीओ सिटी आले हसन भी पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच वार्ता की, जिसके बाद होली उक्त स्थान से कुछ दूरी पर जलाने की बात हुई। फिलहाल तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। विकास भवन के पास निर्माणाधीन स्थल के समीप होली रखने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने यहां भी पहुंचकर मामला शांत करा दिया।
सिटी मजिस्ट्रेट मदन गर्बियाल ने कहा कि घोसियान मोहल्ले में होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद सामने आया था। मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच वार्ता करने के बाद सुलझा लिया है। फोर्स तैनात रखने के आदेश दिए गए हैं।