फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cheking in rampur

ट्रेनें खंगाली, सामान की चेकिंग

Sun, 03 Jan 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 03 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
cheking in rampur
ट्रेनों में बम धमाकों की धमकी भरे मिले ई-मेल ने रविवार को रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे अफसरों में खलबली मचा दी। आनन-फानन में सभी स्टेशनों पर दिल्ली-कानपुर रूट की ट्रेनों की सघन चेकिंग के आदेश जारी करते हुए अलर्ट कर दिया गया। अलर्ट मिलते ही रामपुर स्टेशन पर भी दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन



हालांकि चेकिंग के दौरान किसी भी ट्रेन में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। पठानकोट में एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद रविवार सुबह दिल्ली में दिल्ली से कानपुर जाने वाली ट्रेनों में 72 घंटे में पांच बम धमाकों की धमकी भरे ई-मेल की जानकारी मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



ट्रेनों में बम धमाके की धमकी ने दिल्ली से लेकर यूपी तक के सभी रेलवे अफसरों और जीआरपी-आरपीएफ के अफसरों में खलबली मचा दी। आनन-फानन में धमकी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया। रविवार सुबह करीब सवा नौ बजे रामपुर जीआरपी को भी बम धमाकों की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किए जाने की सूचना देते हुए दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनों में सघन चेकिंग के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीआरपी ने ट्रेनों की चेकिंग शुरू की। जीआरपी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि अप व डाउन दोनों दिशा की गुवाहटी एक्सप्रेस और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में चेकिंग की गई। इसके बाद भी रात में दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनों में भी सघन चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed