{"_id":"74a04ed7fcd8c63683413715d5801959","slug":"cheating-in-bilaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी के नाम पर आठ लाख रुपये ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश में नौकरी के नाम पर आठ लाख रुपये ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक किसान के पुत्र को अमेरिका में नौकरी दिलवाने के नाम पर आठ लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं, रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी की नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा बुजुर्ग निवासी कृपाल सिंह के पुत्र दलजीत सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि दस अगस्त 2014 को उसकी मुलाकात हरियाणा प्रदेश के गुड़गांव निवासी नितिन रतन से हुई थी। नितिन ने उसे बताया कि वह लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का काम करता है और वह उसकी अमेरिका में नौकरी लगवा देगा।
उसने उसे आठ लाख रुपये खर्चा आने की बात बताई। आरोप है कि उसने उसे आठ लाख रुपये की रकम दे दी और इसके बाद उसने बीजा कुछ ही दिनों में दिलाने का आश्वासन दिया। वह 27 अगस्त 2014 को अमेरिका जाने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचा तो उसे आरोपी ने अभी प्रपत्र अपूर्ण होने की बात कही। इसके बाद वह गायब हो गया।
विज्ञापन
बाद में उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसे चेक दिया, जो बाउंस हो गया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी की नामजद रिपोर्ट एक वर्ष बाद दर्ज की है। वहीं, महिलाओं का समूह बनाकर ठगी करने के आरोपी फरार एक दंपति सोमवार को अपने मकान को बेचने आया तो पीड़ितों ने दंपति को घेर लिया और एक कमरे में बंद कर दिया।
बाद में पुलिस युवक को कोतवाली ले गई, वहीं उसकी पत्नी मौके से भाग गई। साहूकारा निवासी फरार दंपति सोमवार की सुबह अपने मकान पर पहुंचे। इसकी खबर मिलते ही मोहल्ले के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने दंपति पर धोखाधड़ी करके उनकी आईडी लेकर कुछ निजी बैंकों से कई लाख रुपये का लोन निकालकर उन्हें कर्जदार बनाने का आरोप लगाया।
उनका कहना था कि बैंक वाले उन्हें परेशान कर रहे हैं। हंगामें की खबर पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान लोगों ने पुलिस का भी घेराव कर लिया। इस बीच महिला फरार हो गई। पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई। पूछताछ में आरोपी ने स्वयं को मोहल्ला साहूकारा निवासी यासीन उर्फ बड़े बताया।
पीड़ितों ने कोतवाली प्रभारी को समूह बनाकर ठगी करने की सारी घटना बताई। मोहल्ला शीरीमियां निवासी रईस अहमद ने आरोपी दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी करके तमाम लोगों खासकर महिलाओं के कई लाख रुपये हजम करने का आरोप लगाया है।
कोतवाली प्रभारी ने उमेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और सभी बैंक वालों से भी पूछताछ हो रही है। दोनों पक्षों के बीच समझौते की भी बात हो रही है। समझौता न होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इस मौके पर हफीज खां, शहनाज, विनीता रस्तोगी, शबनम, नूरजहां आदि पीड़ित मौजूद रहे।