फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bus accident in swar, one died

बेकाबू बस खड्ड में पलटी, बालक की मौत

Sun, 11 Oct 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला स्वार
ब्यूरो/अमर उजाला स्वार Updated Sun, 11 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर रविवार को यात्रियों से भरी प्राइवेट बस खड्ड में पलट गई। इससे हादसे में एक बालक की मौत हो गई, जबकि 24 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को किसी तरह बस से बाहर निकाला। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस भी ग्रामीणों के साथ राहत कार्य में जुट गई और घायलों सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन



वहीं, बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, चालक और परिचालक मौके पर ही बस छोड़कर भाग गए। मामले में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर निजी बस यात्रियों को लेकर जा रही थी। जब वह गांव मुंशीगंज भट्ठे के सामने पहुंची तभी बेकाबू होकर खड्ड में पलट गई।
विज्ञापन



बस के पलटते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच और राहत कार्य में लग गए। साथ ही पुलिस और 108 पर फोन कर एंबुलेंस को सूचना दी। इस दौरान ग्रामीणों ने किसी बस में घुसकर यात्रियों को बाहर निकाला। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने लोगों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे में दढ़ियाल एहतमाली निवासी सगीर अहमद के आठ वर्षीय बेटे रेहान की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, दढ़ियाल निवासी दंपति रियासत अली, नसीम जहां, शाईस्ता पत्नी हाजी कदीर, सलमा पुत्री असगर अली, फत्तावाला निवासी मीना, गंगा देई, लईक, पूरन सिंह, मंगलसेन, शाहिद अली, सुशीला, जीतमल, कमल, बाबू, बब्बू मियां, महेंद्र सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।



बालक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गये। बालक के शव को देख रोने बिलखने लगे। पुलिस ने मृतक बालक के मामा गांव दढ़ियाल निवासी अकील पुत्र सगीर अहमद की ओर से बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed