{"_id":"fc5b38206360f8b333c1ba8014c73ccb","slug":"baby-dead-for-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट से मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करेंट से मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला स्वार
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के खौद कला गांव में गुरुवार का दिन एक परिवार के लिए अशुभ साबित हुआ। यहां करेंट से दस माह के मासूम की मौत हो गई। वह खेलते समय स्टोर में रखे इनवर्टर के पास चला गया और करेंट की चपेट में आ गया। मासूम की मौत से घर में परिजनों में कोहराम मचा है। बाद में बच्चे के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
वहीं ग्रामीण और आसपास के लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। तहसील क्षेत्र के गांव खौद कला में फय्याज मियां का दस माह का मासूम बेटा मोहम्मद फराज घर के आंगन में खेल रहा था। इस दौरान मां और अन्य परिजन अपने कार्य में व्यस्त थे। इसी बीच वह खेलते हुए घर के स्टोर में चला गया, जहां रखे इनवर्टर को छू लिया।
इससे उसे करेंट लग गया और बेहोश हो गया। अचानक स्टोर से किसी चीज के गिरने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तुरंत ही मौके पर पहुंचे तो देखा बालक पड़ा हुआ था। परिजन उसे तुरंत ही उत्तराखंड के बाजपुर ले गए, जहां उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
देर रात मासूम बालक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मासूम के जनाजे में भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इनवर्टर की चपेट में आया 10 माह का मासूम फराज घर का इकलौता चिराग था। वह पूरे परिवार का लाडला था। मासूम की मौत की सूचना मां को लगी तो वह गश खाकर गिर गई। घर में अन्य परिजन भी बेसुध हो गये।