{"_id":"5a8f16b54f1c1b05738b8efb","slug":"baby-child-suffers-death-in-milak-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दम घुटने से हुई बालिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दम घुटने से हुई बालिका की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
मिलक में बालिका के अंतिम संस्कार के दौरान तैनात पुलिस। अमर उजाला
विज्ञापन
मेले से गायब आठ साल की मासूम बालिका की पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक को उठाया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की कक्षा तीन की छात्रा 14 फरवरी को मेले में आई थी और वहां से गायब हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 15 फरवरी को अपहरण की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज की थी। बुधवार को रजपुरा के जंगल से गुजरने वाली पीलाखार नदी में बालिका का शव पड़ा मिला था। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बालिका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिसमें बालिका की दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई। बालिका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मासूम बालिका के बालिका की मौत दम घुटने से हुई थी। तहरीर के आधार पर पहले से दर्ज अपहरण की रिपोर्ट में हत्या और नदी में शव फेंककर सुबूत मिटाने की धारा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन