{"_id":"6ab18bcaa2791e2bbc098bef","slug":"liquor-worth-rs-45-lakh-recovered-ballia-news-c-190-1-ana1001-173432-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बिहार ले जा रहे 4.5 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बिहार ले जा रहे 4.5 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद
विज्ञापन
दुबहर। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे अंडरपास (बसरिकापुर) के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 70 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब 4.5 लाख रुपये आंकी गई है। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल के नेतृत्व में उप-निरीक्षक शुभेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास एक संदिग्ध लाल रंग का ट्रैक्टर और नीले रंग की प्रेशर ट्राली आती दिखाई दी।
पुलिस टीम ने जब वाहन को रोककर तलाशी ली, तो उसमें छिपाकर रखी गई 70 पेटी कुल 600 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।
बिहार के गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान रोहित कुमार (19) निवासी ग्राम फुलवरियां, पोस्ट फेरूसा, थाना गोरखा, जिला सारण बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल रवि मौर्या, कांस्टेबल सत्येंद्र यादव, कांस्टेबल आयुष जायसवाल एवं होमगार्ड रविशंकर ठाकुर शामिल रहे। संवाद