{"_id":"6ab18e75a4b4a32be9054d91","slug":"accused-arrested-with-515-kg-poppy-peel-pilibhit-news-c-123-1-bdn1024-173645-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 5.15 किलो डोडा छिलका के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 5.15 किलो डोडा छिलका के साथ आरोपी गिरफ्तार
Tue, 22 Sep 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
कुंवरगांव। अहरूईया मोड़ के पास मंदिर के चबूतरे से पुलिस ने रविवार रात युवक को 5.15 किलो डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट, चोरी और एनडीपीएस एक्ट समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं।
कुंवरगांव थाना पुलिस रविवार देर रात करीब 11 बजे पुलिस अहरूईया मोड़ के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान मंदिर के चबूतरे पर एक युवक संदिग्ध हालत में बैठा दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो प्लास्टिक के कट्टे में डोडा छिलका बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम फकीराबाद गांव निवासी सुरेश उर्फ साका (32) पुत्र ओमकार सिंह बताया। पुलिस ने बरामद डोडा छिलका का वजन कराया, जो 5.15 किलो निकला। इसकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है। जांच में सामने आया कि आरोपी सुरेश के खिलाफ वर्ष 2023 में आर्म्स एक्ट के दो, चोरी और बरामदगी का एक तथा एनडीपीएस एक्ट का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2026 में भी उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज हुआ। अब डोडा छिलका बरामद होने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत छठा मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। इधर, एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि आरोपी से डोडा छिलका बरामद हुआ है। वह कहां से इसे लाया था, इसकी जांच कराई जा रही है।