{"_id":"6ab18e3e1e76ecc224017a57","slug":"two-accused-have-been-banished-from-the-district-for-three-months-each-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-169343-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दो आरोपी तीन-तीन माह के लिए जिला बदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दो आरोपी तीन-तीन माह के लिए जिला बदर
विज्ञापन
पीलीभीत। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई तेज कर दी है। महिला अपराध समेत विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों को तीन-तीन माह के लिए जिला बदर किया गया है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ कलीनगर निवासी अनूप शर्मा और जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर निवासी शिव कुमार के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। माधोटांडा पुलिस के अनुसार अनूप शर्मा के खिलाफ वर्ष 2022 में छेड़खानी और महिला की निजता से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा वर्ष 2026 में भी छेड़खानी, धमकी और मारपीट से संबंधित दो मामले दर्ज हुए। वहीं जहानाबाद के शिवकुमार के खिलाफ वर्ष 2023 में घर में घुसने, छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी वर्ष उसके खिलाफ गाली-गलौज और धमकी देने का एक अन्य मामला भी दर्ज हुआ। जिला बदर आदेश के अनुपालन में पुलिस ने दोनों आरोपियों को जिले की सीमा से बाहर कर दिया।
इस दौरान संबंधित थाना क्षेत्रों में डुगडुगी बजवाकर सार्वजनिक मुनादी कराई गई। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद