फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman committed suicide by consuming toxic substance

Budaun News: विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

Tue, 22 Sep 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 22 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Married woman committed suicide by consuming toxic substance
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव कैथोला में भट्ठे पर जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद विवाहिता ने रविवार की रात विषाक्त पदार्थ खा लिया, इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव कैथोला निवासी ओमेंद्र की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले 21 वर्षीय विनीता से हुई थी। बताया गया कि विनीता के माता-पिता भट्ठे पर काम करने के लिए जा रहे थे। विनीता भी उनके साथ जाने की इच्छा जता रही थीं। उसने अपने पति ओमेंद्र से भी साथ चलने के लिए कहा। परिजन के अनुसार, ओमेंद्र ने भट्ठे पर जाने से मना कर दिया। उसने कहा कि उसकी बहन की शादी होने वाली है और शादी के बाद भट्ठे पर काम करने जाएंगे। 20 अक्तूबर को बहन की शादी है। इसी बात को लेकर रविवार रात दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद विनीता ने नाराज होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि विवाहिता के शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। 14 चोटों के निशान मिले हैं। विसरा सुरक्षित कर लिया है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed