{"_id":"6ab18e262e31b3d0130f03ea","slug":"departmental-inquiry-complete-action-against-the-five-suspended-police-personnel-will-be-decided-based-on-the-report-badaun-news-c-123-1-bdn1038-173644-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विभागीय जांच पूरी, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी निलंबित पांचों पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विभागीय जांच पूरी, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी निलंबित पांचों पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई
Tue, 22 Sep 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र की बस्तोई सीकरी चौकी से जुड़े प्रकरण में दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों के निलंबन के बाद शुरू हुई विभागीय जांच अब पूरी हो गई है। जांच अधिकारी एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने प्रकरण से जुड़े पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज करने के साथ घटना से संबंधित बिंदुओं की पड़ताल की। जांच के दौरान थाना प्रभारी पर जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल सामने आए। अब जांच रिपोर्ट एसएसपी अंकिता शर्मा को सौंपी जाएगी।
मामला सात सितंबर की रात दियोहरा शेखपुर गांव में पुलिस टीम की दबिश से जुड़ा है। बस्तोई सीकरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष भारद्वाज के साथ सिपाही हरीश, सुरजीत, लोकेश और संदीप भाटी दबिश देने पहुंचे थे। आरोप था कि पुलिस टीम ने परिवार के लोगों के साथ अभद्रता और मारपीट की। शिकायत और प्रारंभिक जांच के बाद एसएसपी ने दरोगा समेत पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। इसके बाद प्रकरण की विभागीय जांच एसपी सिटी को सौंपी गई। जांच के दौरान दबिश की परिस्थितियों, पुलिस टीम के दूसरी चौकी क्षेत्र में पहुंचने, कार्रवाई की जानकारी और थाना स्तर से जुड़े पहलुओं को देखा गया। पांचों निलंबित पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए गए। साथ ही जरीफनगर थाना प्रभारी बाबूराम गौतम की भूमिका को लेकर भी स्पष्टीकरण मांगा गया था। एसपी सिटी की ओर से नोटिस भेज कर थाना प्रभारी के भी बयान दर्ज किए गए थे। विभागीय जांच में सामने आए तथ्यों को रिपोर्ट में शामिल किया गया है। इधर, एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय जांच पूरी कर ली गई है। जल्द रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
-- -
अब रिपोर्ट बताएगी किसकी कितनी जिम्मेदारी
पांचों पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई पहले ही हो चुकी है। अब विभागीय जांच रिपोर्ट में यदि किसी अन्य पुलिसकर्मी या अधिकारी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट एसएसपी के सामने पहुंचने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की पूरी कार्रवाई होगी।