फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   after death of young dispute

ससुराल में युवक की मौत पर बवाल, कई घायल

Sat, 07 May 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 07 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर गांव में पूर्व प्रधान रामकुमार के दामाद ने फांसी पर लटककर जान दे दी। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। विवाद बढ़ने पर जमकर मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। परिजनों को लाश छोड़कर भागना पड़ा। गांव में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।

पूर्व प्रधान रामकुमार की बेटी सर्वेश की शादी  किरा गांव निवासी त्रिलोकी सिंह से करीब आठ साल पहले हुई थी। त्रिलोकी सिंह कुछ दिनों से अपनी ससुराल में आकर रह रहा था। शुक्रवार को त्रिलोकी सिंह ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन रामकुमार ने त्रिलोकी के परिजनों को इसकी सूचना नहीं दी। सूचना पाकर परिवार वाले अपने वाहनों से पूर्व प्रधान के यहां पहुंचे और त्रिलोकी की हत्या का आरोप लगाने लगे। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला तूल पकड़ते ही लाठी-डंडे चलने लगे जिससे भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन


कुछ लोगों ने बचाने की कोशिश की, तो उनके भी डंडे लग गए। युवक के ससुर राम कुमार, सास शकुंतला देवी, साला तथा गांव निवासी बुद्धसेन, मंगल खां तथा देवरी बुजुर्ग गांव निवासी चूरामन भी घायल हो गए। गंभीर घायलों का सीएचसी पर भर्ती कराया गया। भगदड़ एवं मारपीट में दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंचा और शव को कब्जे में लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed