फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   वैध आतिशबाजी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वैध आतिशबाजी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Sat, 14 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
वैध आतिशबाजी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
अवैध आतिशबाजी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

रामपुर। रिहायशी इलाके में अवैध तरीके से आतिशबाजी का भंडारण करने और बेचने के एक मामले का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब पांच लाख रुपये की अवैध आतिशबाजी बरामद की है। एसपी ने साफ किया है कि कहीं पर भी अवैध तरीके से आतिशबाजी की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।
दिवाली आते ही आतिशबाजी की बिक्री शुरू होने लगी है। रिहायशी इलाकों में भी आतिशबाजी बेची जा रही है,जिससे शहर बारूद के ढेर पर बैठने लगा है। कभी हादसा हो सकता है। इस मुद्दे को अमर उजाला ने उठाया था,जिस पर पुलिस एक्शन में आ गई। एसपी के आदेश के बाद स्वाट टीम और शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मिस्टन गंज स्थित चूने वाला फाटक पर एक गोदाम पर छापा मारा। पुलिस ने यहां पर आतिशबाजी की बीस पेटियिां बरामद की। पुलिस ने यहां से गंज थाना क्षेत्र के मुहल्ला कुड़ू निवासी दुकानदार जुबैर व उसके पिता गुलाम मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों को कोतवाली में एसपी के सामने पेश किया गया। एसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि यह आतिशबाजी डिस्पोजल सामान के गोदाम में रखी हुई थी,जिससे यहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा कायम किया गया है। बताया कि अवैध तरीके पटाखों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी,जिसके पास आतिशबाजी का लाइसेंस होगा वही आतिशबाजी बेच सकेगा। सभी थानाध्यक्षों को इस संबंध में सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
रामपुर। दिवाली आते ही बारूद के ढेर पर बैठने का मुद्दा अमर उजाला ने उठाया था। साथ ही पुलिस व प्रशासन को आगाह किया था कि शहर में आतिशबाजी की अवैध तरीके से दुकानें सज गई हैं,जिसकी वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेत हुए छापेमारी की और अवैध तरीके से आतिशबाजी बेचने का भंडाफोड़ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed