{"_id":"59722bc74f1c1b4b738b467c","slug":"71500654535-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांचा में मिला शिक्षक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांचा में मिला शिक्षक का शव
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
झाकड़ी थाना के अंतर्गत 15/20 क्षेत्र के फांचा गांव के पास अध्यापक का शव मिला। अध्यापक फांचा गांव का ही रहने वाला था। वह फांचा के प्राइमरी स्कूल में कार्यरत था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गोपाल पुत्र धर्मपाल वीरवार रात को मोबाइल पर बात करने के लिए किसी ऊंची जगह पर गया था। फांचा में मोबाइल का नेटवर्क नहीं है। ऐसे में लोगों को किसी ऊंचे स्थान पर गांव से दूर जाना पड़ता है। शिक्षक की मौत का प्राथमिक कारण गिरना भी माना जा रहा है।
डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि गोपाल को सुबह गांव के पास लोगों ने पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद झाकड़ी थाने से एसएचओ कुलवंत और ज्यूरी चौकी से एएसआई विद्यासागर नेगी मौके पर गए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया। मामले दर्ज कर छानबीन की जा रही है।