फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पेड़ पर लटका मिला ग्रामीण का शव

पेड़ पर लटका मिला ग्रामीण का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
पेड़ पर लटका मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बढ़पुुुरा शर्की में एक ग्रामीण का शव पापुलर के पेड़ पर लटका मिला। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव बढ़पुरा शर्की निवासी रामरतन ( 35 ) एक फैक्टरी में काम करता था। परिजनों का आरोप है कि शनिवार शाम को गांव के ही दो युवक उसको बुुलाकर ले गए थे। रविवार सुबह को आसपास के लोगों ने उसके शव को एक पेड़ पर देखा।उसके बाद आसपास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बाद में सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी आ गए।जहां उसके शव को देखकर रोना पीटना शुरु कर दिया।बाद में पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार के लोगों का आरोप है कि दो लोगों से पैसों के लेन देन को लेकर विवाद चला आ रहा था। उसी के चलते वह लोग उसको शनिवार को बुलाकर ले गए थे।जहां परिवार के लोग उन पर हत्या का आरोप लगा रहे है। लेकिन इस मामले में अभी कोई तहरीर नही आई है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ऋषिपाल सिंह ने कहा कि बढ़पुरा शर्की में एक ग्रामीण का शव लटका मिला था।जहां देखने पर मामला आत्महत्या कर लग रहा हैलेकिन परिवार के लोग दो लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे है। पोस्टमार्टम रिापोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed