फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   रुपयों के लेनदेन को लेकर ग्रामीण के गोली मारी

रुपयों के लेनदेन को लेकर ग्रामीण के गोली मारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
रुपयों के लेनदेन को लेकर ग्रामीण  के गोली मारी

विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)।शहजादनगर क्षेत्र में पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों ने ग्रामीण पर फायर झोंक दिया। जिसमे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।गांव में फायरिंग से हड़कंप मच गया। ग्रामीण को जिला अस्पताल ले जाया गया है।मामले में कोई तहरीर नही दी गई है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के चकरपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार पुत्र मोती सिंह की आठ साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी है।वो अपने पांच बच्चो के साथ गांव मे ही रहकर खेती किसानी करता है। महेंद्र का किसी से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है।जिसमे सोमवार देर रात महेंद्र रामपुर से घर जा रहा था।इसी दौरान शहजादनगर थाना क्षेत्र के चकरपुर गांव के पास बाइक सवार कुछ लोगों ने महेंद्र पर फायर झोंक दिया। किसी तरह जान बचाकर भाग रहा महेंद्र गांव के पास एक खेत मे गिर गया।चीख पुकार सुनकर लोग महेंद्र की ओर दौड़ पड़े। इसके बाद आरोपी युवक मौके पाकर भाग निकले।परिवारीजनों ने घायल अवस्था में महेंद्र को सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया।शहजादनगर थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि महेंद्र ने पैसे की लेनदेन की बात पर फायर झोंकना बताया है।अब तक कोई तहरीर नही आई है।आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed