{"_id":"5c0c1ecabdec22418d762138","slug":"61544298186-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से लापता किसान का घूरे पर पड़ा मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन से लापता किसान का घूरे पर पड़ा मिला शव, हत्या का आरोप
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहबाद। तहेरे भाई के साथ तीन दिन पहले जमीन का बैनामा कराने गए किसान का शव शनिवार सुबह गांव के बाहर घूरे पर पड़ा मिला। शव मिलने से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर किसान के तहेरे भाई सहित दो के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस ने तहेरे भाई को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के जगेसर गांव निवासी रघुराज ने गांव के ही एक व्यक्ति की बृहस्पतिवार को जमीन खरीदी थी। बताया जाता है कि जमीन की खरीद में गवाही के लिए रघुराज अपने चचेरे भाई बलवीर उर्फ बलूरी (35) को तहसील ले गया था। बृहस्पतिवार को बलबीर घर लौटकर नहीं आया। उसकी पत्नी सुनीता ने शुक्रवार सुबह अपने बच्चों को रघुराज के घर भेजा। आरोप है कि रघुराज ने बलबीर के बच्चों को बताया वह शराब के नशे में बेसुध पड़ा है, होश में आने पर घर भेज देगा। इसके बाद उसने बच्चों को बलबीर का मोबाइल फोन दे दिया। शुक्रवार की शाम तक बलवीर घर नहीं पहुंचा। शनिवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर उसी के घूरे पर पड़ा मिला। जब ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो घूरे पर किसान का शव पड़ा देख गांव में हड़कंप मच गया। बलवीर का शव मिलने पर उसके घर में भी कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि बलवीर के पैरों में चप्पल भी नहीं थी। उसका एक दांत भी टूटा हुआ था। परिजनों ने गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए कोतवाली पहुंचकर बलवीर के तहेरे भाई रघुराज सहित दो के खिलाफ हत्या कर शव को घूरे पर डाल देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार वर्मा ने मौके पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने रघुराज को हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि बलवीर की मौत शराब पीने के कारण हुई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी। इसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।