{"_id":"5988b96f4f1c1b0b678b459c","slug":"61502132591-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझे से लेखपाल की दो अंगुली कटीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाइनीज मांझे से लेखपाल की दो अंगुली कटीं
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाइनीज मांझे से लेखपाल की दो अंगुली कटीं
रामपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में चाइनीज मांझे से लेखपाल की दो अंगुली कट गईं। लेखपाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आगापुुर निवासी रमन रवि कुमार लेखपाल है। रमन रवि सोमवार दोपहर राखी बांधने आईं बुआ को छोड़ने के बाद घर आ रहा था। इसी दौरान जिला अस्पताल के पास अचानक उसका हाथ चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। हादसे में रमन रवि की दो अंगुली कट गईं और खून बहने लगा। मांझे से अंगुली कटते देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लेखपाल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। रमन रवि का आरोप है कि उसने घटना की सूचना एसपी को भी दी लेकिन, एसपी ने थाने जाने की बात कहकर फोन काट दिया। रमन रवि का कहना है कि उसने मामले की शिकायत सीएम कार्यालय में भी की है। चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद इसकी धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। इससे आए दिन लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो रहे हैं। कई लोगों की चाइनीज मांझे से कटने से मौत भी हो चुकी है। लेकिन, पुलिस चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक नहीं लगा पा रही है।