फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   टेलर को नशा सुंघाकर एक लाख की लूट

टेलर को नशा सुंघाकर एक लाख की लूट

Wed, 19 Sep 2018 12:23 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
टेलर को नशा सुंघाकर एक लाख की लूट
रामपुर। रोडवेज की बस से घर आ रहे युवक को नशा सुंघाकर उसके पास से एक लाख रुपये लूट लिए। बेहोशी की हालत में बस चालक को उसको थाने के पास उतरकर फरार हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने के बाद उसने आप बीती सुनाई।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव वजावाला निवासी मुजसिम दिल्ली में टेलर का काम करता है। सोमवार रात को वह कई माह के बाद दिल्ली से रोडवेज की बस से वह घर आ रहा कि रास्ते में उसके आस पास बैठे एक युवक ने उसको बातों में लगाकर नशा सुंघा दिया। उसके बाद वह पूरी तरह से बेहोशी में आ गया तो जहरखुरानी गिरोह के सदस्य युवक के पास से 40 हजार नकदी और 40 हजार रुपये के कपड़े सहित एक लाख का माल समेट कर ले गया। मंगलवार सुबह बस चालक उसे बेहोशी की हालत में थाने के सामने उताकर फरार हो गया। उसके बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में किसी तरह से मामले की जानकारी उसके परिवार के लोगों को दी। वह लोग भी आ गए। जहां होश आने के बाद उसने आप बीती सुनाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed