फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ठियोग में सेब लेकर जा रही थी जीप दुर्घटनागस्त

ठियोग में सेब लेकर जा रही थी जीप दुर्घटनागस्त

Sat, 05 Aug 2017 09:51 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
ठियोग में सेब लेकर जा रही थी जीप दुर्घटनागस्त
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

उपमंडल ठियोग के साथ लगते नेना गांव के पास शुक्रवार देर रात सेब लेकर जा रही एक बोलेरो कैंपर गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ठियोग अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के दौरान वाहन में सेब की 60 पेटियां भी लोड थी।

डीएसपी ठियोग मनोज जोशी ने हादसे की पुष्टि की। कहा कि शुक्रवार रात बोलेरों कैंपर एचपी 62ए3630 मड़ावग से पराला की ओर आ रही थी। अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर नेना मंदिर के पास सड़क से करीब 90 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक सुरेश कुमार (19), पुत्र विरेंद्र निवासी गांव माटल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि इसी गांव के राजेंद्र और राहुल बुरी तरह से घायल हो गए। सिविल अस्पताल ठियोग में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed