{"_id":"5be1dd87bdec2269af649824","slug":"201541528967-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहा आरोपी छह साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहा आरोपी छह साल बाद गिरफ्तार
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर में छह साल से फरार चल रहे एक हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बचे एक आरोपी को पुलिस तलाश कर रही है। भोट थाना क्षेेत्र के मिलक बिचौला निवासी जुल़्फे और अजय यादव की 17 मार्च 2012 में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रजा टेक्सटाइल्स के पीछे बह रहे नाले में दोनों का शव मिला था। इस मामले में मृतक के भाई ताहिर ने बसीउर रहमान उर्फ सब्बू, अनुराग शर्मा, विक्की पण्डित, प्रदीप पण्डित, मुकेश, बन्टी, अवधेश शर्मा, कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में छह साल से फरार चल रहे बंटी ग्राम धतुरा मेघानगला थाना मूंडापांडे जनपद मुरादाबाद हाल निवासी कृष्णा विहार कालोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक आरोपी फरार चल रहा है।