{"_id":"5c33aa4abdec2256994e044e","slug":"171546889802-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसरा कालोनी में बंद घरों के ताले तोड़कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। चोरों ने आसरा कालोनी के बंद घरों के ताले तोड़कर करीब दो लाख का माल चोरी कर लिया। पहाड़ी गेट के पास सरकार ने गरीबों के लिए आसरा आवास बनाए हैं। रविवार रात इनमें कई बंद घरों के ताले चोरों ने तोड़ दिए। बदमाश एक-एक कर बंद घरों को खंगालते रहे। चोरों ने करीब दो लाख का माल समेट लिया। चोरों ने पहले कालोनी के ब्लाक नंबर तीन में इस्लाम के घर का कुंडा तोड़ा। घर में रखा हजारों का सामान समेट लिया। बाद में फिरासत के बंद मकान का ताला तोड़कर कपड़े और पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। कालोनी के ही अबरार भी घर पर नहीं थे। उनके बंद घर का ताला तोड़कर शादी में मिले दहेज का सामान चोरी कर लिया। पड़ोस में ही चमन के घर का ताला भी तोड़ा गया और करीब पांच हजार का सामान चोरी कर लिया। नाजिम के घर से 50 हजार का सामान चोरी कर लिया। मेराज खां के घर से सिलेंडर, कपड़े आदि करीब 10 हजार का सामान समेट लिया। राशिद के घर से भी सामान चोरी हुआ है। चोरों ने अब्दुल समद के घर का तालाखोलने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। रिक्शा चालक असद के घर का भी ताला तोड़ आठ हजार रुपये, जेवर और सामान चोरी कर लिया। इनके अलावा फूल खां और शम्मू के मकान के भी ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया। पुलिसको घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर वापसआ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।