फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मारपीट के आरोपी नहीं पकड़ने पर बाजार बंद

मारपीट के आरोपी नहीं पकड़ने पर बाजार बंद

Tue, 05 Sep 2017 10:20 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के आरोपी नहीं पकड़ने पर बाजार बंद
रोहड़ू।
विज्ञापन

दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में व्यापार मंडल रोहड़ू ने मंगलवार को दोपहर दो बजे तक बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने प्रदर्शन के दौरान चेतावनी दी यदि एक सप्ताह में सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो व्यापार मंडल अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठने के लिए तैयार हैं। व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर मामले में संलिप्त आरोपियों की पकड़ने की मांग की है।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश चौहान ने कहा कि बाजार में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। दो सितंबर को व्यापारी चिराग मुल्तानी के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएसपी से भी मुलाकात की। गौर हो कि चार दिन पहले सीमा कॉलेज के कुछ विद्यार्थियों ने बाजार के साथ शक्तिनगर में चिराग मुल्तानी के साथ उसकी दुकान में घुस कर मारपीट की। मारपीट के बाद गंभीर रूप से घायल दुकानदार आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन पुलिस ने अभी तक इस मामले में केवल एक युवक को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी अभी तक फरार चल रहे हैं। उधर, डीएसपी मदन कांत शर्मा ने बताया कि दुकानदार चिराग मुल्तानी के साथ मारपीट के एक आरोपी ईशांत मांटा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसको 16 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रखा गया है। अन्य तीन आरोपी लक्की ठाकुर पुत्र वीर निवासी गांव पारसा, नवीन राणा पुत्र सत्यापाल निवासी गांव मसली, अमन उर्फ रोहित पुत्र सुरेंद्र निवासी गांव गिल्टाडी तहसील जुब्बल की पुलिस तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि चिराग मुलतानी के साथ मारपीट के सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने भादंसं की धारा 341, 323, 307, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed