{"_id":"5ce19c20bdec22077268a203","slug":"161558289440-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के चलते महिला को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर।रंजिश के चलते आरोपियों ने महिला को पीटकर घायल कर दिया।इस मामले में पहले तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पटवाई थाना क्षेत्र के धनेली उत्तरी निवासी रामकीर्ति का पास के ही रहने वाले पाल सिंह और उसके परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है। उसी के चलते आरोपी एक दिन मौका पाकर उसकें घर में घुस गए। जहां उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट कर दी थी। आस पास के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे।बाद में तहरीर के आधार पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली थी।लेकिन महिला के ज्यादा चोट लगने के कारण पुलिस ने धाराओं को बढ़ाते हुए अब इस मामले में पाल सिंह, राजाराम, राम अवतार सिंह और अंतर सिंह के खिलाफ मारपीट करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।