{"_id":"5d07e33b8ebc3e2c7546d241","slug":"156079799820-rampur-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहजादनगर में राशन वितरण को लेकर चली गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शहजादनगर में राशन वितरण को लेकर चली गोली
विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)।शहजादनगर थाना क्षेत्र में राशन वितरण को लेकर चल रहे विवाद के चलते गोली चला देने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के अफजलपुर पट्टी गांव निवासी जगदीश गांव में ही राशन की दुकान चलता है। उसका राशन वितरण को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है।
रविवार रात को जगदीश पास में ही रहने वाले राशिद,नवी रजा और निसार के साथ गल्ले की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान दो लोगों ने आते ही गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। देखते ही देखते आरोपियों ने फायरिंग कर शुरु कर दी। जिसमें निसार और राशिद छर्रे लगने से घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। बाद में इस मामले में आई तहरीर के आधार पर दबका गांव निवासी जरीश,बल्लू और संतू के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। सीओ केमरी विद्याकिशोर शर्मा ने बताया कि राशन वितरण को लेकर विवाद हो गया था जिसमें आरोपियों ने फायरिंग कर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।