{"_id":"59985d294f1c1b96658b4a7a","slug":"151503157545-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में जा घुसी तेज रफ्तार जीप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में जा घुसी तेज रफ्तार जीप
Updated Sat, 19 Aug 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)।
आनी में शुक्रवार देर शाम करीब पौने आठ बजे सवारियों से खचाखच भरी एक तेज रफ्तार टैंपो ट्रैक्स आनी के किरन बाजार में दुकान में जा घुसी। इससे चालक समेत एक दर्जन लोगों को चोटें आई, जिन्हें आनी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां से तीन गंभीर घायलों को रामपुर के अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य नौ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद शनिवार को छुट्टी दे दी गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू की ओर से आ रही ट्रैक्स एचपी 01 ए 5491 में चालक प्रताप चंद पुत्र दौलत राम निवासी मरेच्छ डाक घर डिगेढ़ समेत 12 सवारियां थी। इनमें से अधिकांश कुल्लू में पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा देकर निरमंड क्षेत्र लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतनी तेज गति से हुआ कि ट्रैक्स सड़क किनारे लगी मजबूत बुर्जियों को तोड़ती हुई दुकान में घुसी और पिल्लर से टकराने के बाद दो सवारियां स्क्रीन तोड़ती हुई सड़क में जा गिरी। गनीमत यह रही कि दुकान और सड़क पर कोई नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी बलदेव ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी को कब्जे ले लिया है और गाड़ी की मेकैनिकल जांच करवाई जा रही है।
घायलों की सूची
रामपुर अस्पताल रेफर होने वालों में कमलेश पुत्र मस्त राम निवासी गांव खलेर निरमंड, राजेंद्र पुत्र परस राम निवासी गांव लांज निरमंड, विवेक पुत्र राजेंद्र निवासी गांव कतमोर, घायल चालक प्रताप चंद पुत्र दौलत राम निवासी गांव मरेच्छ, अजीत पुत्र ठाकुर दास निवासी गांव शानू, गौरव पुत्र अजित सिंह निवासी गांव शानू, बलजीत पुत्र अवन सिंह निवासी डाकघर डीम निरमंड, प्रवीण पुत्र दत्त राम निवासी आमतु डाकघर डीम, प्रभु लाल पुत्र सोहन लाल निवासी डाकघर डीम, सत प्रकाश पुत्र नंदलाल निवासी गांव कतमोर, अंकुश पुत्र दीवान चंद निरमंड गांव चोकी दलाश, सुदर्शन पुत्र मेहर सिंह निरमंड गांव आमतु निरमंड शामिल हैं।