फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   साक्ष्य के अभाव में आरोपी बरी

साक्ष्य के अभाव में आरोपी बरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
साक्ष्य के अभाव में  आरोपी बरी

विज्ञापन
रामपुर। अदालत ने भाई की हत्या के मुकदमे में युवक को बरी कर दिया है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़पुरा शुमाली के राधेश्याम ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि आठ नवंबर 2015 की शाम उसके बेटे मनीष और अनुज शराब खरीदकर लाए थे। दोनों ने शराब पी। नशा होने पर दोनों में किसी बात पर विवाद हो गया। सुबह मनीष का शव गांव के बाहर तालाब में मिला था। जबकि दूसरा बेटा गायब था। उन्होंने अनुज पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा कराया था। पुलिस ने उसके खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता सटतपाल सिंह सैनी का कहना था कि अनुज पर लगे आरोपों को अभियोजन साबित नहीं कर सका। इस पर अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए उसे बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed