{"_id":"5c59d130bdec22094a2c7e7c","slug":"141549390128-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल के बंद घर से डेढ़ लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेखपाल के बंद घर से डेढ़ लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित लेखपाल के बंद घर को चोर निशाना बनाकर वहां से नकदी और जेवर सहित करीब डेढ़ लाख का माल समेट कर ले गए। वापस आने पर मामले की जानकारी हुई।इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के विष्णु विहार निवासी विवेक राणा पेशे से लेखपाल हैं। दो दिन पहले वह किसी काम से रिश्तेदारी में परिवार के साथ गए हुए थे। घर में ताले पड़े हुए थे।आधी रात के बाद चोर सीढ़ी के सहारे उनके घर में घुस गए। उसके बाद अलमारी के ताले तोड़कर वहां पर रखा बीस हजार की नकदी और जेवर सहित करीब डेढ़ लाख का माल समेट कर ले गए। परिवार के लोग जब वापस आए,तो घर का नजारा देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। उसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। काफी समय तक वहां पर भीड़ एकत्र रही।बाद में इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। पीड़ित के मुताबिक चोर वहां से बीस हजार की नकदी और जेवर सहित करीब एक लाख का माल समेट कर ले गए। वही दूसरी ज्वालानगर चौकी इंचार्ज पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि उनको चोरी होने की जानकारी नही है।