फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The faces of the gang were hidden in fake IDs

Shamli News: फर्जी आईडी में छिपे थे गैंग के चेहरे

Tue, 01 Sep 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 01 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The faces of the gang were hidden in fake IDs
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की पुलिस जांच में अब तक 12 से अधिक लोगों की भूमिका सामने आई है। इनमें शार्प शूटरों के अलावा हथियार उपलब्ध कराने, फोन पर संपर्क बनाए रखने और वारदात से पहले तथा बाद में मदद करने वाले लोग शामिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया पर फर्जी नाम और पहचान से आईडी बनाकर एक-दूसरे के संपर्क में रहते थे। इसी वजह से उनकी वास्तविक पहचान और आपसी संबंधों का पता लगाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। पुलिस अब इन फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट और मोबाइल नंबरों की जांच के जरिए नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने में जुटी है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि अंकित हत्याकांड को अंजाम देने में केवल चार शूटर ही सक्रिय नहीं थे। पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने शूटरों तक हथियार पहुंचाए, जबकि कुछ लगातार फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से उनके संपर्क में रहे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि किस व्यक्ति ने कौन सी भूमिका निभाई और वारदात की योजना में किस स्तर तक शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम बोले- अपराधी हमला करेगा तो पुलिस जवाबी कार्रवाई करेगी : शामली में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पुलिस का काम अपराधियों को पकड़ना है। यदि कोई अपराधी पुलिस पर हमला करेगा तो पुलिस जवाबी कार्रवाई करेगी ही। जिन लोगों ने अपराध किया, उन्हें उनके किए की सजा मिल चुकी है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा जब सत्ता में आई थी, तब अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया गया था। इसकी वजह से उनके शासनकाल में विधायकों तक की दिनदहाड़े हत्या हुई।
n हत्या वाले दिन भी मिली थी धमकी : पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या वाले दिन अंकित को फोन कर धमकी दी गई थी। पुलिस अब इस कॉल की भी जांच कर रही है। कॉल किस नंबर से की गई, इसके पीछे कौन था और हत्या से इसका क्या संबंध था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
n कार में लगाया था जीपीएस : एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार सोनीपत के शार्प शूटर मोहित और सुमित 20 अगस्त को अंकित की रेकी करने के लिए उसके जिम के बाहर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अंकित की कार में जीपीएस लगाने की कोशिश की थी। हालांकि, जीपीएस सक्रिय नहीं हो सका। इसके बाद शूटर उसे कार में लगाकर छोड़ गए। पुलिस ने बाद में इस जीपीएस को कब्जे में ले लिया था।

n 15 फरवरी 2023 को रिलीज हुआ था गाना : एसपी ने बताया कि सोनीपत के गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी की 24 सितंबर 2021 को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या कर दी गई थी। वकीलों के वेश में आए हमलावरों ने गोगी पर गोलियां बरसाई थीं। जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावर भी मारे गए थे। इसके करीब डेढ़ साल बाद 15 फरवरी 2023 को भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान गाना रिलीज हुआ था। यह गाना बाद में अंकित की पहचान का हिस्सा बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed