फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   धोखाधड़ी करने वाला आरोपी पूर्व प्रधान गया जेल

धोखाधड़ी करने वाला आरोपी पूर्व प्रधान गया जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी करने वाला आरोपी पूर्व प्रधान गया जेल

विज्ञापन
रामपुर। धोखाधड़ी के आरोपी सैजनी नानकार के पूर्व प्रधान को गंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गंज थाना क्षेत्र के सैजनी नानकार गांव निवासी ऐजाज हुसैन दो साल पहले मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की थी कि यहां के रहने वाले पूर्व प्रधान ने सरकारी पैसे का उपयोग काम में नहीं करके उसका इस्तेमाल निजी कार्यों में किया है। इसके बाद शासन स्तर से मामले की जांच के आदेश हुए थे। जांच में आरोप सही पाए थे। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। ऐजाज हुसैन कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। गंज थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह फरार चल रहा था। गंज इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि फारुख के खिलाफ कोर्ट से वारंट प्राप्त हुआ था। उसी के आधार पर उनको गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed