फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   दढ़ियाल की किशोरी हरियाणा से बरामद

दढ़ियाल की किशोरी हरियाणा से बरामद

Sat, 08 Sep 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
दढ़ियाल की किशोरी  हरियाणा से बरामद
दढ़ियाल । दस दिन पहले घर से स्कूल जाते समय गायब हुई किशोरी को पुलिस ने हरियाणा से तलाश कर लिया है। पुलिस ने किशोरी के साथ दो युवकों को भी हिरासत में लिया है। मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

दस दिन पूर्व क्षेत्र के एक गांव निवासी की 15 साल की पुत्री घर से स्कूल जाते समय गायब हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का सुराग नहीं मिलने पर परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था। पुलिस किशोरी की तलाश कर रही थी। लेकिन पुलिस किशोरी को नहीं तलाश पाई। बाद में पुलिस ने किशोरी के फोन को सर्विलांस पर लगा दिया। जिसके आधार पर किशोरी की लोकेशन हरियाणा के मानेसर क्षेत्र के फारूक नगर में मिली। स्थानीय पुलिस ने हरियाणा पुलिस के सहयोग से गुरुवार की शाम किशोरी को बरामद कर लिया। चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी के साथ रह रहे शाहजहांपुर के पवाया निवासी दो युवकों को भी पकड़ा है। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed