फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सास पर केरेसिन डालकर लगा दी आग, आरोपी बहू गिरफ्तार

सास पर केरेसिन डालकर लगा दी आग, आरोपी बहू गिरफ्तार

Mon, 22 Oct 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
सास पर केरेसिन डालकर लगा दी आग, आरोपी बहू गिरफ्तार
रामपुर। ससुराल आकर सास पर केरोसिन तेल डालकर आग लगा देने के आरोप में पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गंभीर रूप से झुलसी बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना शाहबाद क्षेत्र के मोहल्ला जिलेदारान के रहने वाले अभिनव गुप्ता शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व नेहा गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों में आपस में वैचारिक मतभेद होने के कारण नेहा गुप्ता मायके जाकर रहने लगी थी। आरोप है कि शनिवार को नेहा गुप्ता परिवार वालों के साथ अभिनव गुप्ता के घर पर आ गई। उसने अभिनव एवं उसकी माता के साथ गाली गलौज कर मारपीट करते हुए उसकी माता के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। अपनी माता को बचाते समय अभिनव गुप्ता भी आग से झुलस गया था। इस मामले में शाहबाद थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शाहबाद पुलिस द्वारा नेहा गुप्ता को बिलारी बस अड्डा से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरी आरोपी बहू का कहना है कि सास को आग लगाने के आरोप गलत है। उसने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस कर रखा है। दबाव बनाने के लिहाज से उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed