{"_id":"6af76f00568adfd93f009f1d","slug":"bus-wheel-runs-over-head-of-woman-who-fell-from-a-bike-she-dies-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-177758-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बाइक से गिरी महिला के सिर पर चढ़ा बस का पहिया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बाइक से गिरी महिला के सिर पर चढ़ा बस का पहिया, मौत
विज्ञापन
गजरौला। सलेमपुर गौसाईं गांव निवासी ममता शर्मा (60) की हाईवे पर जीरो प्वाइंट के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पति के साथ बाइक से ब्रजघाट जा रही थीं। बस की साइड लगने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और पीछे बैठीं ममता सड़क पर गिर पड़ीं। उनके सिर पर बस का पहिया चढ़ गया। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली, जबकि चालक फरार हो गया।
परिजनों के मुताबिक, ममता शर्मा शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे पति मीनू शंकर के साथ बाइक से ब्रजघाट निवासी भतीजे के पास जा रही थीं। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मोहम्मदाबाद गांव के निकट फैजाबाद की बस ने बाइक में साइड मार दी। बस में सवार लोग ब्रजघाट गंगा में अस्थि विसर्जन के लिए आ रहे थे। हादसे में सड़क पर गिरीं ममता के सिर पर बस का पहिया चढ़ गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बस पुलिस के कब्जे में है, जबकि उसमें सवार लोग दूसरी बस से चले गए।