फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   हत्या के मामले में पुलिस ने शुरु की जांच

हत्या के मामले में पुलिस ने शुरु की जांच

Wed, 26 Sep 2018 12:22 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
हत्या के मामले में पुलिस ने शुरु की जांच
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मजदूर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के परिवार के लोगों के घर जाकर उनके बयान दर्ज करते हुए आसपास के लोगों से बातचीत की। साथ पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिले हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मंसूरपलुर निवासी चरन सिंह पेशे से मजदूर था। रविवार शाम को वह घर से किसी काम से गया था। उसके बाद वह घर नहीं आया। सोमवार को खेत में शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर एसपी सहित सभी लोग मौके पर पहुंच गए। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बाद में इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मृतक के घर पहुंची। जहां परिवार के लोगों से बात करने के साथ ही आस पास के लोगों से बातचीत करने के बाद वापस आ गई। पुलिस जल्द ही इसका खुलासा करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


सिर की हड्डी और एक हाथ टूटा निकला
रामपुर। सिविल लाइंस थाना के मंसूरपुर निवासी चरन सिंह का सोमवार को हत्या के बाद शव मिला था। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया था। जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बाएं हाथ की और सिर की हड्डी टूटी हुुई निकली। इसके अलावा उसके मुंह पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था जिससे उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed