{"_id":"5c16a079bdec22554c2a93a9","slug":"121544986745-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को देखकर पशु छोड़कर भागे आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को देखकर पशु छोड़कर भागे आरोपी
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। अजीमनगर पुलिस ने छापा मारकर दो पशुओं को बरामद कर लिया लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।इस मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव ढक्का हाजीनगर में कुछ लोग दो दिन पहले दो गोवंशीय पशुओं को वध के मकसद से जंगल में लाए थे। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने जंगल में छापा मारा। इस दौरान पुलिस को आता देखकर आरोपी लोग मौका पाकर वहां से फरार हो गए थे। पुलिस को मौके से दो गोवंशीय पशु और काटने के उपकरण मिले थे।पुलिस पशुओं को थाने ले आई। जहां बाद में इस मामले में पुलिस ने नावे अली भूरा,साहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की छापेमारी से गांव में हड़ंकप मच गया था।