{"_id":"5c65bf11bdec22738b6aecf7","slug":"11550171921-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामूहिक दुष्कर्म में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गंज थाना की पुलिस ने एसपी के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला ने पहले भी शिकायत की थी, लेकिन इसे मारपीट का मामला बताकर पुलिस ने टकरा दिया था। इसके बाद एसपी से मामले की शिकायत की गई थी। एसपी ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे।
गंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला का आरोप था कि कुछ दिन पहले वह अपनी बच्ची के साथ जानवरों के लिए चारा लेने गई थी। इस दौरान पास में ही स्थित एक कुट्टी मशीन में बैठे कुछ लोगों ने महिला को इशारे से बुला लिया था। बच्ची को वहां से भगा दिया था। उसके बाद आरोपी ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया था। बाद में वह किसी तरह से थाने पहुंच गई।जहां उसने पुलिस का सारा मामला बताया था।लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के वजाए उसको वहां से डांट कर भगा दिया था। उसके बाद महिला रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रही थी। बाद में इस मामले में कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी सामने आ गए थे। बात एसपी तक पहुंच गई थी। जहां एसपी ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने गुड्डू सहित तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, जानलेवा हमला करने और लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।