{"_id":"5c379a2cbdec227396043b70","slug":"11547147820-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दंपती को मारने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार दंपती को मारने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। रंजिश के चलते कुछ लोग दो माह पहले मुरादाबाद से रामपुर आ रहे बाइक सवार दंपती को दलपतपुर के पास बाइक में टक्कर मारकर उनको मारने की कोशिश की। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जिला मुरादाबाद के थाना मझोला निवासी कृष्ण अवतार सिंह का आरोप है कि उनकी कुछ लोगों के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। वह अपनी पत्नी के साथ छह नवंबर को बाइक से रामपुर आ रहे थे। इस दौरान टोल को पास करते ही पीछे से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों लोग बुरी तरह से घायल होकर वही पर गिर गए। उसके बाद कार में सवार लोग नीचे आ गए। जिसके बाद आरोपी पति पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने मूंढापांडे के अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में इस मामले में अधिकारियों के आदेश पर मूंढापांडे की पुलिस ने पकंज, सुनीता, पूजा सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।