फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   चौबीस घंटे के बाद भी नही हुई अधेड़ की शिनाख्त

चौबीस घंटे के बाद भी नही हुई अधेड़ की शिनाख्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
चौबीस घंटे के बाद भी नही हुई  अधेड़ की शिनाख्त

विज्ञापन
रामपुर।24 घंटे के बाद भी पुुलिस नाले में मिले अधेड़ के शव की शिनाख्त नही करा सकी है। उसकी मौत सिर में चोट लगने की वजह से होना बताया गया है। लगातार पुलिस उसकी शिनाख्त की कोशिश में लगी है। स्वार रोड पर बने जिला अस्पताल के मोड़ पर बह रहे नाले में कुछ लोगों ने शुक्रवार सुबह के समय एक व्यक्ति के शव को नाले में पड़े देखा था। उसके बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए थे। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी आ गई थी। बाद में आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह से उसके शव को बाहर निकाला था। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार शाम को उसका पोस्टर्माटम हो गया था। उसके सिर में चोट लगने की वजह से मौत होना बताया गया था लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं करा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed