{"_id":"5c969744bdec22144e5c2c8a","slug":"101553372996-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार लोगों ने लकड़ी कारोबारी को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार लोगों ने लकड़ी कारोबारी को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में रुपयों के लेनदेन में कार सवार लोगों ने लकड़ी कारोबारी को दिनदहाड़े गोली मार दी। लकड़ी कारोबारी को घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल कारोबारी ने पुलिस को तीन लोगों के नाम बताए हैं।
गंज थाना क्षेत्र के सैजनी नानकार निवासी नब्बू लकड़ी का कारोबार करता है। उसका आरोप है कि उसका कुछ लोगों से रुपयों के लेन देन को लेकर विवाद चला आ रहा था। कुछ दिन पहले उसने आरोपियों से अपने रुपये मांगे थे। इस दौरान उन लोगों ने उसको जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस के मुताबिक शनिवार को दोपहर के समय नब्बू किसी काम से घर से कुछ दूरी पर कचरी फैक्टरी के पास आया था। इस दौरान पहले से कार में सवार पांच लोगों ने उसको रोक कर उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर एक आरोपी ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली चलने के बाद परिवार के लोग मौके पर आ गए। आरोपी कार को छोड़कर फरार हो गए। सूचना के बाद सीओ सिटी और गंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजा। साथ ही कार को जब्त करने के बाद उसको थाने भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने तीन लोगों के नाम व दो अज्ञात लोगों का होना बताया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।