{"_id":"5b918122867a557f17444c6b","slug":"101536262434-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में फायरिंग, गोली लगने से बच्चा घायल, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में फायरिंग, गोली लगने से बच्चा घायल, रेफर
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसवासी (रामपुर)। शादी समारोह में चल रही नृत्य के दौरान कुछ लोगों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से दस साल का एक बालक घायल हो गया। घायल बच्चे को गंभीर स्थिति में मेरठ रेफर कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मसवासी चौकी के मोहल्ला चाऊपुरा निवासी एक व्यक्ति के बेटे और बेटी की शादी थी। बेटी की बारात बुधवार को आई थी, बेटे की बारात गुरुवार को जानी थी। बुधवार की रात शादी समारोह में नर्तकियां आई थीं और नृत्य का कार्यक्रम का चल रहा था। इस मौके पर गांव के लोगों के अलावा रिश्तेदार भी मौजूद थे। इस दौरान मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने नर्तकियों पर रुपये लूटना शुरू कर दिया और तमंचे से फायरिंग करने लगे। गांव का रहने वाला दस साल का बच्चा छोटू रुपये उठाने वहां चला गया, इस दौरान उसको गोली लग गई। गोली लगने से शादी समारोह में सन्नाटा छा गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरिफ, अकरम और मलिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 308 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अदालत के सख्त आदेश के बाद भी हो रही हर्ष फायरिंग
मसवासी। हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद भी शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की जा रही है। इस तरह की घटनाओें को देखते हुए कोर्ट ने हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी, लेकिन उसके बाद भी लोग नही मान रहे। बुधवार को हुई हर्ष फायरिंग से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
-------------------
मसवासी के एक ग्रामीण के बेटे की गुरुवार को बारात जानी थी। बुधवार की रात डांस पार्टी के दौरान फायरिंग की गई, जिसमें एक दस साल का बालक घायल हो गया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। राजेश कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर, स्वार