{"_id":"597b85274f1c1baf468b48c4","slug":"101501267239-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी एई से मारपीट के मामले में ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीडब्ल्यूडी एई से मारपीट के मामले में ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी एई से मारपीट के मामले में ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट
रामपुर। लोक निर्माण विभाग में भुगतान को लेकर सहायक अभियंता और ठेकेदार के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ग्यारह दिन पहले लोनिवि के दफ्तर में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई थी। घटना डायमंड रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के दफ्तर की है। यहां 17 जुलाई को ठेकेदार कृपाशंकर अपने भुगतान को लेकर दफ्तर पहुंचे थे। इस बीच सहायक अभियंता महेन्द्र सिंह से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट भी शुरू हो गई थी। काफी देर तक मारपीट होती रही। बमुश्किल दोनों पक्षों में बीचबचाव कराया। इसके बाद एई ने ठेकेदार और विभाग के ही चार कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी थी। ठेकेदार ने भी सहायक अभियंता के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने अब ग्यारह दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है। सिविल लाइंस कोतवाल बृजकिशोर मिश्रा ने बताया कि ठेकेदार और एई के बीच मारपीट के मामले में जांच की जा रही थी। जांच के आधार पर ठेकेदार कृपाशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गौरतलब है कि सहायक अभियंता ने विभागीय अफसरों और कर्मचारियों पर तीन करोड़ रुपये गबन का आरोप लगाया था। शाहबाद ढकिया मार्ग के निर्माण हुए इस गबन में विभाग के ही एक कर्मचारी नेता शामिल हैं। एई का आरोप था कि यह पोल खुलने के बाद ही विभाग के कुछ लोगों ने ठेकेदार को उकसा दिया था और मारपीट करा दी थी।