फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   craft compettion

चित्रकला प्रतियोगिता में रितु रहीं प्रथम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
craft compettion
रामपुर। विश्व जल दिवस के अवसर पर सैदनगर ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल घाटमपुर में जल संरक्षण विषय पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा पांच और छह के बच्चों ने भाग लिया। इसमें रितु प्रथम, पायल व ओमपाल द्वितीय, एवं पायल व रमेश तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

विश्व जल दिवस के अवसर पर विद्यालय की प्रार्थना सभा स्थल पर प्रधानाध्यापक चिरंजीव गुड्डू एवं मुजाहिद खां द्वारा जल के संरक्षण पर महत्व डाला गया एवं जल को बचाने के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि भारत के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते, पानी की कमी की सभी समस्याओं के बारे में हमें अपने आपको जागरूक रखना चाहिए, जिससे हम सभी प्रतिज्ञा लें और जल संरक्षण के लिए एक-साथ आगे आएं। जल संरक्षण के लिए हमें अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत नहीं है। हमें केवल अपने प्रतिदिन की गतिविधियों में कुछ सकारात्मक बदलाव करने की जरूरत है। जैसे हर इस्तेमाल के बाद नल को ठीक से बंद करें, फव्वारे या पाइप के बजाय धोने या नहाने के लिए बाल्टी और मग का इस्तेमाल करें। लाखों लोगों का एक छोटा सा प्रयास जल संरक्षण अभियान की ओर एक बड़ा सकारात्मक परिणाम दे सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed