फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Crackdown on coaching centers intensifies; notices issued to 15 operators.

Rampur News: कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई तेज, 15 संचालकों को नोटिस जारी

Thu, 25 Jun 2026 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 25 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on coaching centers intensifies; notices issued to 15 operators.
रामपुर। लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन की सक्रियता शहर के कोचिंग संस्थानों तक पहुंच गई है, लेकिन उन होटल, मॉल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर अब भी सवाल खड़े हैं, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही होती है। कई बड़े प्रतिष्ठानों में अग्निशमन व्यवस्था या तो अधूरी है या केवल कागजों तक सीमित है।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट सालिक राम सिविल लाइंस स्थित एक कोचिंग सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन संस्थान बंद मिला। इसके बाद अधिकारियों ने जांच अभियान जारी रखने और कमियां मिलने पर कार्रवाई की बात कही। विभाग की ओर से अब तक 15 कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

हालांकि सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या आग का खतरा केवल कोचिंग संस्थानों तक सीमित है। शहर के कई होटल, बैंक्वेट हॉल, मॉल और बहुमंजिला व्यावसायिक इमारतों में अग्निशमन मानकों की स्थिति क्या है और उनकी नियमित जांच कब होगी। इनमें से कई स्थानों पर आपातकालीन निकास, फायर अलार्म और अग्निशमन उपकरणों की स्थिति को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ की घटना ने यह साबित कर दिया है कि सुरक्षा मानकों में छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ऐसे में जरूरत केवल नोटिस जारी करने की नहीं, बल्कि पूरे शहर में व्यापक और निष्पक्ष जांच अभियान चलाने की है, ताकि किसी हादसे के बाद नहीं, उससे पहले लोगों की जान बचाई जा सके।

0000
लोगों की सुरक्षा को लेकर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जहां पर कमी पाई जा रही है, उसे नोटिस देकर जवाब मांगा जा रहा है। जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -विजय कुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed