{"_id":"6599b5bfc66855fb39073495","slug":"cow-smuggler-arrested-in-police-encounter-shot-in-leg-rampur-news-c-282-1-rmp1004-13500-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: मुठभेड़ में गोतस्कर के पैर में लगी गोली, शहजादनगर इलाके से गैंगस्टर गिरफ्तार, कई दिन से चल रही थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: मुठभेड़ में गोतस्कर के पैर में लगी गोली, शहजादनगर इलाके से गैंगस्टर गिरफ्तार, कई दिन से चल रही थी तलाश
Sun, 07 Jan 2024 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:49 AM IST
सार
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को शहजादनगर में गैंगस्टर के होने की जानकारी मिली। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए टीम लगाई गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो मुठभेड़ में आरोपी जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रामपुर पुलिस की हिरासत में आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
शहजादनगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम पुलिस की गोतस्कर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस से बचने के लिए गोतस्कर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से गोतस्कर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही वह गैंगस्टर एक्ट का भी आरोपी है।
विज्ञापन
पुलिस गोतस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही है। पिछले दो माह में 12 से ज्यादा गोतस्कर पुलिस की पकड़ में मुठभेड़ के बाद आ चुके हैं। शनिवार की शाम करीब पांच बजे शहजादनगर पुलिस को गोतस्कर के बारे में सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी अमर सिंह राठौर अपनी पुलिस टीम के साथ मगरमऊ गांव के पास पहुंच गए।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस टीम को पास आता देख गोतस्कर ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में एक गोतस्कर के पैर में गोली लग गई। घायल गोतस्कर शाबाज निवासी घेर नज्जू खां थाना गंज को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के अनुसार गोवंशीय पशु के वध की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। उसके कब्जे से बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। उसके खिलाफ गोतस्करी के आठ मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने कहा कि गोतस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर गोतस्कर से पूछताछ की।