फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Court imposed fine on Azam Abdullah and dr fatma in case of two birth certificates of Abdullah Azam

Rampur: कोर्ट ने आजम खां-अब्दुल्ला और डॉ. फात्मा पर लगाया पांच हजार का हर्जाना, दो जन्म प्रमाणपत्र का है मामला

Thu, 15 Dec 2022 05:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 15 Dec 2022 05:02 PM IST
सार

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं।

विज्ञापन
Court imposed fine on Azam Abdullah and dr fatma in case of two birth certificates of Abdullah Azam
आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के आरोप में दर्ज मुकदमे में गुरुवार को गवाह कोर्ट पहुंचे, लेकिन बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। जिस पर वादी के अधिवक्ता और अभियोजन की ओर से आपत्ति दाखिल की गई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने बचाव पक्ष के स्थगन को पांच हजार रुपये के हर्जाने पर स्वीकार किया है। अब इस मामले में 19 दिसंबर को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। पुलिस इस मामले में तीनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस मामले में आजम खां, डॉ. फात्मा और अब्दुल्ला जमानत पर चल रहे हैं। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान इस मुकदमे को गवाह दिनेश गोयल कोर्ट पहुंचे, लेकिन बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से स्थगन प्रार्थनापत्र दिया गया, जिसमें कहा गया कि वो बीमार हैं, आज की सुनवाई स्थगित की जाए।
विज्ञापन


इस पर वादी के अधिवक्ता संदीप सक्सेना और अभियोजन की ओर से अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। कहा कि बचाव पक्ष लगातार मुकदमे की सुनवाई को टालने की कोशिश कर रहा है। कोर्ट ने उनकी आपत्ति पर सुनवाई की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने बचाव पक्ष के स्थगन प्रार्थनापत्र को स्वीकार करते हुए पांच हजार रुपये का हर्जाना लगाया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी। सुनवाई के दौरान अब्दुल्ला आजम, आजम खां और तजीन फात्मा की ओर से कोर्ट में हाजिरी माफी प्रार्थनापत्र कोर्ट में दाखिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed