फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Corona infection kills five, 224 new cases confirmed

कोरोना संक्रमण से पांच की मौत, 224 नए मामलों की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Corona infection kills five, 224 new cases confirmed
रामपुर। बुधवार को जिले में पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में 224 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जिनमें पुलिस लाइन के पुलिस कर्मी, चिकित्सक आदि शामिल हैं। इसके साथ ही 130 लोगों ने बुधवार को आइसोलेशन की अवधि पूर्ण की है।
विज्ञापन

बुधवार को रामपुर नगर में एक दवा विक्रेता, एक बुजुर्ग और एक व्यापारी समेत चार लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही शाहबाद में तैनात एक बिजली विभाग के 42 साल के संविदा कर्मी की भी कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। इसके साथ ही 224 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जिसमें आरटी-पीसीआर जांच में 172, एंटीजन जांच में 34, निजी लैबों में हुई जांच में 16 और ट्रूनेट मशीन से की गई जांच में दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। इसके बाद जिले में अब तक कुल 7741 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है। बुधवार को 130 लोगों के आइसोलेशन की अवधि पूर्ण करने के बाद जिले में बुधवार को सक्रिय मामलों की संख्या 978 हो गई है। बुधवार को हुई नए संक्रमितों की पुष्टि में रामपुर अर्बन में 58, मिलक में 48, बिलासपुर में 42, सैदनगर में 19, स्वार में 34, शाहबाद में 22 और टांडा में एक नए संक्रमित की पुष्टि की गई है। वहीं बुधवार को चार मामले डुप्लीकेसी के तहत पाए गए, जिस पर कुल संक्रमितों में से इनकी संख्या कम कर दी गई। बुधवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार जिले में 703 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। इसके साथ ही 95 संक्रमित अन्य जिलों में होम आइसोलेटेड हैं और 67 संक्रमित अन्य जिलों में भर्ती हैं। एल-टू अस्पताल में 43 संक्रमित आइसोलेशन में हैं, सीआरपीएफ में 19 संक्रमित आइसोलेशन में हैं, टीएमयू में 13 संक्रमित भर्ती हैं, जिला कारागार में चार संक्रमित आइसोलेटेड हैं और बिलासपुर के नारायना अस्पताल में एक संक्रमित आइसोलेटेड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed