फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Contract worker threatened in Nagar Panchayat office

Rampur News: नगर पंचायत कार्यालय में संविदाकर्मी को धमकाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Contract worker threatened in Nagar Panchayat office
रामपुर। मसवासी नगर पंचायत कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी से अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी ने तमंचे से गोली मारने और अपहरण की धमकी दी।पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने कार्यालय में काम कर रहा था। आरोप है कि 11 बजे नगर निवासी एक युवक अपने पांच-छह साथियों के साथ कार्यालय में आ धमका। बातचीत के दौरान जब कर्मचारी ने कुछ देर बैठने का अनुरोध किया तो वह भड़क गया और खुद को सत्ताधारी दल का पदाधिकारी बताते हुए गाली-गलौज करने लगा। मारपीट पर आमादा हो गया। कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कराया। पीड़ित ने आरोपी युवक व उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed