फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Contract worker accused of brokerage arrested

Rampur News: दलाली का आरोपी संविदा कर्मी गिरफ्तार

Tue, 14 Oct 2025 11:26 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 14 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Contract worker accused of brokerage arrested
रामपुर। उपश्रमायुक्त कार्यालय में छापे के दौरान पकड़ गए लोगों के खिलाफ डीएलएसी ने सिविल लाइंस थाने में दो नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने यूट्यूबर राजेंद्र सिंह और संविदा कर्मी राजवीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

उप श्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट ने सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि यह आरोपी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर पात्र लोगों से पैसे की उगाही करते थे। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह की ओर से गठित विशेष जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई हुई है। एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। वहीं श्रम विभाग में दलालों का प्रवेश रोकने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। डीएम ने साफ किया है कि कार्यालय में संदिग्ध व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने हेतु सुरक्षा बल तैनात किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed