{"_id":"68cda54e3c3e1f0601049274","slug":"contract-signed-with-company-dogs-to-be-caught-within-a-week-rampur-news-c-282-1-rmp1001-153932-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कंपनी के साथ हुआ अनुबंध, एक हफ्ते में पकड़े जाएंगे कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कंपनी के साथ हुआ अनुबंध, एक हफ्ते में पकड़े जाएंगे कुत्ते
विज्ञापन
रामपुर। आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका ने कंपनी के साथ 74.25 लाख रुपये का अनुबंध किया है। कंपनी अगले सप्ताह से शहर के 43 वार्डों में कुत्तों को पकड़ने और उनके बधियाकरण का काम शुरू करेगी। वर्तमान में एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर में कुछ तकनीकी कार्य शेष हैं, जिनके पूरा होते ही यह कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
इस अभियान के तहत कंपनी की टीम नेट और गाड़ियों का उपयोग कर कुत्तों को पकड़ेगी और उन्हें एबीसी सेंटर लाएगी। यहां पशु चिकित्सा अधिकारियों की देखरेख में उनका बधियाकरण किया जाएगा। बधियाकरण के बाद कुत्तों पर एक विशेष नंबर लगाया जाएगा, ताकि उनकी पहचान बनी रहे।
नगर पालिका ने एबीसी सेंटर पर गेट, टिन शेड, पानी का कनेक्शन और कुत्तों के लिए बाड़े बनाने का कार्य जल्द पूरा करने की बात कही है।
-- -- -- -- -- -- -
दो वर्ष पहले भी चला था अभियान
आवारा कुत्तों को पकड़ने का काम दो वर्ष पहले भी शुरू किया गया था, लेकिन फिर कंपनी चली गई थी और कुत्ते छोड़ दिए गए थे। अब दोबारा से यह ठेका हुआ है। अब शुरू से सभी कुत्तों का बधियाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
पालतू कुत्तों का भी रजिस्ट्रेशन
शहर में पालतू कुत्तों का भी रजिस्ट्रेशन शुरू किया जा रहा है। इससे पहले सन 2000 के आसपास किया गया था, लेकिन उसके बाद से पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया था। अब टीम बनाकर इन कुत्तों का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा।
-- -- -- -- -- -
कंपनी के साथ अनुबंध हो चुका है। कुत्ते पकड़ने के लिए एक हफ्ते के अंदर काम शुरू होगा। अभी एबीसी सेंटर में कुछ तकनीकी काम रह गया है। पूरा होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
-दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका