फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Construction of roads will speed up development: Lodhi

सड़कों के निर्माण से विकास को मिलेगी रफ्तार : लोधी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Construction of roads will speed up development: Lodhi
रामपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत जिले में बनी सात सड़कों का सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने रविवार को लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार गांव के सभी मार्गों को प्रमुख मार्गों से जोड़ने का काम कर रही है। सड़कों के निर्माण से विकास को भी रफ्तार मिलेगी।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बिलासपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत धावनी हसनपुर मुंडियान कला रोड से ब्लॉक बाउंड्री वाया दनकरी का लोकार्पण सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विकासखंड के लोगों से संवाद किया और उनके समस्याओं को भी सुना।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि इन परियोजनाओं के उद्घाटन से रामपुर की जनता को सड़क, पेयजल, और शिक्षा क्षेत्र के विकास को और रफ्तार मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह सभी विकास योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं दूर दृष्टि का परिणाम हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने विकासखंड की जनता से मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार चुनने की अपील की। उन्होंने चमरौआ, मिलक और शाहबाद में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़कों का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर हरदीप सिंह गिल, हरजिंदर सिंह गिल, जितेंद्र सिंह पन्नू, गुरुदयाल सिंह, अशोक शर्मा, कुलवंत सिंह, परवेज अली आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
इन सड़कों का हुआ लोकार्पण

बिलासपुर क्षेत्र में रम्पुरा बुजुर्ग बेगमाबाद रोड किमी-2 से सराय कदीम वाया दलकी सरधरपुर
सैदनगर बजरपट्टी से झुरक झुंडी तक
रामपुर-शाहबाद रोड कूप
शाहबाद बिलारी रोड, चमरोल वाया दिव्या नगला
स्वार किलाखेड़ा रोड से एसएम के रोड (हाजीनगर) वाया मिलक ताज खां
मिलकखानम गदरपुर रोड से स्वार बिलासपुर रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed